सपा प्रदेश अध्यक्ष का भांजा पैतृक जनपद फतेहपुर में तैनात...
फतेहपुर,07 नवम्बर(नगर संवाद) । प्रदेश सरकार के खादय एवं रसद मंत्री के जनपद में जिलापूर्ति विभाग फतेहपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष का भांजा कई वर्षों से अपने पैतृक जिले में तैनात है। जो शासन की मंशा का मजाक बना है। इन्हें प्रदेश के एक राज्य मंत्री का संरक्षण प्राप्त है।
सूबे की सत्ता की पहुंच के बल पर अपने पैतृक जनपद में आपूर्ति विभाग के अधिकारी तैनात है। इन्हें प्रदेश की योगी सरकार में एक राज्य मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। सरकार ने लंबे समय से जमे अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरण किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन यहां के अधिकारियों ने इस आदेश को हवा में उडा दिया। जिला आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार हावी है। कोटेदारों से माहवारी वसूली जा रही। इन्हीं वजहों के चलते गरीबों को राशन आसानी से नहीं मिल पाता।
जानकारी के मुताबिक सूबे की योगी सरकार ने तीन सालों से अधिक जनपद में जमे अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरण किए जाने के आदेश दिए थे। वहीं शासनादेश की मंशा के विपरीत जनपद की बिंदकी तहसील के पतारी गांव के रहने वाले पूर्ति विभाग के एआरओ मनोज अपने निवास क्षेत्र के अधिकारी भी है। सूत्रों की माने तो तीन वर्षों अधिक से पैतृक जनपद फतेहपुर में पदस्थ हैं। यह सप्लाई इंस्पेक्टर से पदोन्नति पाकर एआरओ की पोस्ट में बिंदकी तहसील क्षेत्र में तैनात है। एआरओ मनोज का सगा भाई रामचंद्र जो आपूर्ति विभाग फतेहपुर में करीब डेढ धशक तक बाबू पद पर तैनात रहा । जिसका स्थानांतरण पिछले वर्ष कानपुर जनपद कर दिया गया।
पैतृक जनपद के रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी की विभाग आपूर्ति विभाग में मनमानी तैनाती इस प्रकार की गई। रामचंद्र करीब डेढ दशक तक आपूर्ति विभाग में बाबू पद पर तैनात रहे जो बिंदकी तहसील क्षेत्र के पतारी गांव के रहने वाले है। वर्ष 2002 में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह बनें। वर्ष 2007 में प्रदेश में मुख्यमंत्री मायावती बनीं इनके स्वाजातीय सूखदेव प्रसाद उमराव बिन्दकी से विधायक चुने गए। सूत्रों की माने तो बसपा विधायक का इन्हें संरक्षण प्राप्त रहा। वर्ष 2012 में सूबे के मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव बनें। सपा सरकार ने पूर्व मंत्री नरेश उत्तम को प्रदेश संगठन की बागडोर सौपी तो इनके भांजे उक्त का कद और रूतबा बढ़ गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम फतेहपुर जनपद के लाहुरी सराय गांव के पैतृक रहने वाले है। फतेहपुर आपूर्ति विभाग में लंबे समय से जमे अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सगा भांजा है।
2017 में योगी की सरकार बनी। अधिकारी नियम के विपरीत जनपद में तैनात है। भाजपा सरकार में भी इन्हें एक मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। इनकी बाबत सत्ता के नेताओं और अधिकारियों से बात की गई तो कोई सही जवाब नहीं दे सका। इनकी तैनाती को लेकर आपूर्ति विभाग में इन दिनों तरह- तरह की चर्चाएं हो रही ।